तेरे रूप की चांदनी में बहुत सुकून मिलता है।
नजरों के सामने ही रहो मेरा दिल बहलता है।।
तुम हसीन ख्वाब बनकर रातों में आती हो।
मधुमास की हवा की तरह मदहोश कर जाती है।।
तेरे मस्त अदा पे मेरा मन मचलता है।
तेरे रूप की चांदनी में बहुत सुकून मिलता है।।
तेरी जुल्फों की घटा ने मुझको दीवाना बना दिया।
अंजाम को सोचे बिना खुद को तुझ पर मिटा दिया।।
तेरे भरोसे जीता हूं अरमानों का चिराग जलता है।
तेरे रूप के चलने में बहुत सुकून मिलता है।।
मेरी आरजू हो तुम मुझे तेरी जरूरत है।
जन्मों तक साथ रहो यही मेरी हसरत है।।
हर खुशी है तुमसे जिंदगी का सफर चलना है।
तेरे रूप की चांदनी में बहुत सुकून मिलता है।।