तेरे संग गुजरे लम्हों को हम भुला ना पाएंगे।
तुमने हमें खूब रुलाया हम रुला ना पाएंगे।।
अपने जब दिल दुखाएंगे हम बहुत याद आएंगे।
तेरे संग गुजारे लम्हों को हम भूला ना पाएंगे।।
हमसे मिले बिना तुम्हें सुकून था..
कभी तो ऐसा ना हुआ।
तेरी वफा का जवाब हम तो ढूंढ ना पाएंगे।।
तेरे हिज्र में कैसे दिन बीते यह मत पूछो सनम।
चमन में हजारों रंग बिखरे हमें तो कोई रंग ना हो पाएंगे।।
आपने जब दिल दुखाएंगे हम बहुत याद आएंगे।
जिंदगी तो ठहर गई है मंजिल नजर नहीं आती।
तुम्हें पाकर खो दिए हम खो कर भी फिर ना पाएंगे।।
तेरे साथ गुजारे लम्हों को हम भुला ना पाएंगे।