चांद से भी खूबसूरत सनम तेरा चेहरा है।
झील सी आंखें तेरी रुखसार पर तिल का पहरा है।।
तेरी मासूम अदा पर लाखों मरते होंगे।
तेरे प्यार के सपने पलकों में सजा ते होंगे।।
तुम पर सारे शहर में गुलशन का नजारा है।
झील सी आंखें तेरी रुखसार पर तिल का पहरा है।।
हम भी तुझे देखते हैं बड़े नाज से।
मगर हम डरते हैं तेरे बेरुखी वाले अंदाज से।।
हम अगर दीवाने हुए तो इस पर कुछ और तेरा है।
झील सी आंखें तेरी रुखसार पर दिल का पहरा है।।
एक बार अपना कह दो करार आ जाएगा।
तेरी इनायत से वीरान जीवन संवर जाएगा।।
जीने की आरजू हो तुम दिल ने तुझे पुकारा है।
झील सी आंखें तेरी रुखसार पे तिल का पहरा है।।